विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद कैंसर है और यह महामारी की तरह ही सम्पूर्ण मानवता को प्रभावित करता है।
द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद और महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया तब आई है जब एक विशिष्ट घटना के कारण पर्याप्त व्यवधान उत्पन्न हो गया । पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि जिन देशों ने आतंकवादियों के उत्पादन को ‘‘प्राथमिक निर्यात’’ के रूप में परिवर्तित किया, वे भी अपने आप को आतंकवाद के पीड़ित के रूप में पेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद, और जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष साथ साथ चल रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को आतंकवाद को समर्थन देने वाले ढांचे को बंद करने के लिये जरूरी तंत्र सृजित करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



