नीट (NEET) और जेईई (JEE) परीक्षा को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा के विरोध में जहां एक ओर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रही है वहीं दूसरी ओर गैर-बीजेपी शासित राज्यों के छह मंत्रियों ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले इन मंत्रियों में पश्चिम बंगाल के मलय घटक, झारखंड से रामेश्वर ओरांव, राजस्थान से रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ से अमरजीत भगत, पंजाब से बी एस सिंधु और महाराष्ट्र से उदय रविंद्र सावंत शामिल है। यह याचिका अधिवक्ता सुनील फर्नांडिस के माध्यम से दायर की गई है।
NEET और JEE परीक्षा के विरोध में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को इस साल सितंबर में निर्धारित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं – नीट और जेईई के आयोजन के मामले में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि जीवन चलते रहना चाहिए और विद्यार्थी वैश्विक महामारी के चलते अपना बहुमूल्य साल बर्बाद नहीं कर सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने सायंतन बिश्वास की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें नीट और जेईई दोनों परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को ये परीक्षाएं टालने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिका सुनवाई करने लायक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



