नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल सौदे में दाम बढ़ने संबंधी एक रिपोर्ट को शुक्रवार को खारिज कर दिया और उसे ‘‘बकवास’’ अंकगणित पर आधारित बताया। जेटली ने कई ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कीमतों की जांच की है और अब कैग इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘राफेल पर नया लेख बकवास अंकगणित पर आधारित है- 2007 में नहीं हुए सौदे के दाम को दरकिनार करिए और 2016 के दामों से इसकी तुलना करिए और एक घोटाला खोजिए।’’
गौरतलब है कि जेटली का बयान ‘द हिंदू’ दैनिक में प्रकाशित एक लेख के बाद आया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 126 लड़ाकू विमानों की बजाय 36 विमान खरीदने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की वजह से प्रत्येक विमान की कीमत में 41.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



