Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। लेकिन अभी भी एक आतंकी की पहचान का इंतजार है।
Highlights
कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर
कुलगाम में रात भर चला मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को रात से मुठभेड़ जारी है। कुलगाम में रात भर मुठभेड़ चलने के बाद सुरक्षा बालों ने दो आतंकियों को मार गिराए है। यह जनकारी कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स के माध्यम से दिया। मरे हुए आतंवादियों में से एक आतंकी की पहचान मोस्ट वांटेड लोकल ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट ‘ कमांडर के रूप में किया गया है। लेकिन अभी भी एक आतंकी की पहचान का इंतजार है।
घर के अंदर छिपे थे आतंकवादी
सोमवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में सर्च अभियान शुरू किया। कथित तौर पर आतंकवादी एक घर के अंदर छिपे हुए थे। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा,”जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची , छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसका प्रभावी जवाब दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि उन्हें रेडवानी पाईन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



