Jammu & Kashmir: के अखनूर में गुरुवार 30 मई को बस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गयी। उसके एक दिन बाद परिवहन विभाग ने कठुआ जिले के लखनपुर एंट्री चेक पोस्ट पर तैनात छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
Highlights
- अखनूर सड़क हादसे में छह अधिकारी निलंबित
- 30 मई को बस हादसे में हुई 22 लोगों की मौत
- मामले में सरकार ने दी जांच के आदेश
Jammu & Kashmir: मामले में छह अधिकारी निलंबित
Jammu & Kashmir के अखनूर में बस हादसे के मामले में छह अधिकारीयों को निलंबित कर दिया गया है। विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है, लखनपुर चेक पोस्ट पर तैनात मोटर वाहन इंस्पेक्टर और एक जूनियर असिस्टेंट समेत छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कर्तव्य में लापरवाही की जांच पूरी होने तक परिवहन आयुक्त के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
मामले में सरकार ने दी जांच के आदेश
निलंबित अधिकारियों में मोटर वाहन इंस्पेक्टर राजीव भसीन, जूनियर असिस्टेंट सुमित मंगोत्रा और चार मल्टी टास्किंग स्टाफ अश्विनी कुमार, केशव सिंह, अमन कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। सरकार ने भी मामले में गहन जांच के आदेश दिये हैं और अतिरिक्त सचिव परमवीर सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपा है। आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी को निलंबित अधिकारियों के कर्तव्य में लापरवाही पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
Jammu & Kashmir: क्या है मामला?
गुरुवार को जम्मू के अखनूर इलाके के चौकी चोरा में टुंगी मोड़ के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही उत्तर प्रदेश की एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गये।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



