जम्मू-कश्मीर स्पेशल सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जैश-ए-मोहम्मद का वांछित आतंकी

Summary :

पुलिस आयुक्त संजीव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान फैयाज अहमद लोन के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त संजीव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान फैयाज अहमद लोन के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है। उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था। उसकी तलाश 2015 से थी। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वह 2015 से गिरफ्तारी से बच रहा था। एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर रखा था।  फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर के 4 आतंकी किए ढेर

Desk Team