Jasidih Train Accident: झारखंड के जसीडीह में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यह हादसा रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन डाउन लाइन पर आ गई और रेलवे फाटक पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेल सेवा बाधित रही। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

Deoghar Train Accident: हादसे के बाद रेल सेवा बाधित
बताया जा रहा है, इस हादसे की चपेट में दो मोटरसाइकिल सवार भी आ गए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने से उनकी जान बच गई। घटना सुबह करीब 9:38 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, सुबह करीब 10:55 में अप लाइन को चालू कर दिया गया। आसनसोल झाझा पैसेंजर ट्रेन को पास किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था। इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।
#WATCH | झारखंड: जसीडीह और मधुपुर के बीच रोहिणी-नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन चावल से भरे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए डाउन और अप दोनों लाइनों पर ट्रेन संचालन बाधित रहा। pic.twitter.com/9SF9uD0eXb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2026
Gonda Asansol Express: हादसे की चपेट में 2 मोटरसाइकिलें
गेटमैन पंकज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना की खबर सुन मौके पर रेलवे के कई आलाधिकारी सहित रेलवे सुरक्षा बल मौजूद हैं और रेलवे परिचालन दोबारा बहाल करने के कार्य में लगे हुए हैं।
Jasidih Train Accident: दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई
घटना को लेकर आसनसोल डिविजन के पीआरओ विप्लव बावरी ने बताया कि घटना की जैसे ही जानकारी मिली पूरी टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को भी मौके से हटा दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि घटना को लेकर चार सदस्य टीम का गठन कर दिया गया है। चार सदस्य जांच करेगी और पूरे घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: India-Brazil: पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा


Download Android App
Download iOS App




