राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों से सबक सीखने की सलाह दी। चौधरी ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, कांग्रेस को (विधानसभा) चुनावों से सबक सीखना चाहिए, जिसमें नतीजे बहुत अच्छे नहीं आये। इन नतीजों से सीखने का मौका है।
‘जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर हो काम’, बोले जयंत चौधरी
चौधरी ने कहा, ”हम सभी को एक साथ बैठकर तय करना है, जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर काम हो। अगर हम समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे तो हम जीत हासिल कर पाएंगे।” बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा से हार गई और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में विफल रही। हालांकि पार्टी ने तेलंगाना में जीत हासिल कर ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सहयोगी RLD, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



