NDA में शामिल हुई JDS, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा

Summary :

जनता दल सेक्युलर (JDS) आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बन गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने JDS का NDA गठबंधन में स्वागत करते हुए दावा किया है कि यह NDA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं JDS के नेता एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तीनों नेताओं की इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर सहमति बनी और उसके बाद जेपी नड्डा ने गठबंधन का…

जनता दल सेक्युलर (JDS) आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बन गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने JDS का NDA गठबंधन में स्वागत करते हुए दावा किया है कि यह NDA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।

इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं JDS के नेता एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तीनों नेताओं की इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर सहमति बनी और उसके बाद जेपी नड्डा ने गठबंधन का ऐलान कर दिया। कुमारस्वामी की नड्डा और शाह से मुलाकात के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत भी मौजूद रहें।

जेपी नड्डा ने मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट कर बताया, हमारे वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि JDS ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम NDA में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह NDA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा। भाजपा और JDS मिलकर 2024 में होने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

 

 

Desk Team