JEE Mains 2026 Guidelines: JEE Main 2026 Session 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब ख़त्म हो गया है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल यानी 2 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 AM से 12:00 PM तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 PM से 6:00 PM तक होगी। इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT Mode) में किया जाएगा। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो एग्जाम से जुड़े कुछ जरूरी नियम जरूर जान लें। एक छोटी सी गलती भी आपको एग्जाम देने से रोक सकती है, इसलिए पहले से पूरी तैयारी के साथ जाएं।
JEE Mains 2026 Guidelines: एग्जाम सेंटर में क्या-क्या लेके जा सकते हैं?

एग्जाम सेंटर में जाते समय आपके पास कुछ जरुरी चीजें होना अनिवार्य है।
- JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड प्रिंट करके ले जाएं, इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
- इसके साथ एक वैध फोटो आईडी जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जरूर ले जाएं।
- एडमिट कार्ड के साथ दिया गया सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरकर ले जाएं।
- पासपोर्ट साइज फोटो भी रखें।
- एग्जाम हॉल में ट्रांसपेरेंट बॉल पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
- आप PwD कैटेगरी में आते हैं, तो उससे संबंधित सर्टिफिकेट भी साथ रखें।
JEE Main Prohibited Items List: ये चीजें भूलकर भी न ले जाएं
एग्जाम सेंटर में कई चीजों को ले जाना सख्त मना होता है। आइए जानते हैं, वो कौन-सी चीजें हैं
- एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि बैन है।
- बैग, पर्स, वॉलेट या कोई भी एक्स्ट्रा सामान नहीं ले जा सकते।
- पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे- नोट्स, किताबें या कागज भी एग्जाम हॉल में पूरी तरह बैन है।
- साथ में खाने-पीने की चीजें भी न ले जाएं, हालांकि डायबिटिक स्टूडेंट्स को इसमें थोड़ी राहत मिलती है।
- मेटल वाली चीजें जैसे चेन, अंगूठी या बेल्ट पहनने से भी बचें।
NTA Exam Guidelines: एग्जाम के दिन ड्रेस कोड का रखें ध्यान
एनटीए ने एग्जाम के दिन छात्रों को हल्के आरामदायक कपड़े पहनने को कहा गया है। लड़को के लिए हाफ स्लीव्स के कपड़े ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। भारी कपड़े, जूते, जैकेट या ज्यादा जेब वाले कपड़े पहनने से बचें। इसके साथ ही मेटल एक्सेसरी जैसे- चेन, अंगूठी या घडी न पहनें। इसकी वजह से आपको एंट्री के समय दिक्कत हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




