पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरे को पार्टी दफ्तर में जिन्ना का तस्वीर लगाने की सलाह देने के पहले सुशील मोदी जी को पहले भाजपा के दफ्तर में जिन्ना का तस्वीर लगा लेना चाहिए।
क्योंकि उनके मार्गदर्शक और भाजपा के कदावर नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी पाकिस्तान में जिन्ना के मकबरे पर जाकर मत्था टेकने का काम किये थे साथ ही उन्होंने जिन्ना को देशभक्त भी कहा था। भाजपा के दूसरे नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिंह जी ने भी जिन्ना को देशभक्त कह चुके हैं।
वो अपनी किताब में भी उन्होंने जिन्ना की प्रशंसा की है। भाजपा नेता यशवंत सिंह भी कराची गये थे और उन्होंने जिन्ना के मकबरे पर मत्था टेका था। भाजपा को जान लेना चाहिए कि राष्ट्रीय जनता दल महात्मा गांधी, लोहिया, जेपी, कर्पूरी ठाकुर जी के विचारधारा और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



