राजस्थान के जोधपुर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में हरी झंडी दिखाई। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। लोगों ने कहा कि इससे समय और पैसे की बचत होगी। यात्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जोधपुर में आसपास के इलाकों की जनता के लिए बड़ी सौगात दी है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से समय की बचत होगी। यात्री हर्षित परिहार ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि वंदे भारत बहुत अच्छी ट्रेन है; इससे पहले बर्बाद होने वाला समय बचेगा। हर वर्ग के साथ ही नई पीढ़ी के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि युवाओं को सब एडवांस चीजें चाहिए।
समय और पैसों की बचत
यात्री हरि सिंह पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से यह संभव हो पाया। जोधपुर को मिले इस सौगात के लिए सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए अब दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। इस रेल से समय और पैसे की बचत होगी। पहले दिल्ली जाने में कई घंटे लग जाते थे।
बांसवाड़ा में राजस्थान के मेरे परिवारजनों के चेहरे की खुशी बता रही है कि इस क्षेत्र के तेज विकास के लिए हमारे प्रयासों को उनका भरपूर समर्थन है। pic.twitter.com/H4AnkiMJvh
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2025
दिल्ली जाना आसान हुआ
एक यात्री ने बताया कि जोधपुर की जनता का सौभाग्य है कि इस वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिली है। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर के लिए अच्छी सौगात दी। इससे हर यात्री को सुविधा मिलेगी। यात्री प्रेम सुख ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में मेरी पहली यात्रा है। इसमें नई तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसमें हाई-टेक फीचर हैं, जो यात्रा को सुखद बना देते हैं। पहले दिल्ली जाने के लिए ज्यादा समय लगता था, अब इस ट्रेन के शुरू होने से समय की बचत होगी। इसके लिए पीएम मोदी का आभार।


Download Android App
Download iOS App



