रायपुर : इस दफा मानसून सत्र में जोगी कांग्रेस भी विधानसभा का घेराव करेगी। जोगी कांग्रेस 4 जुलाई को अलग-अलग मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करेगी। घेराव की रणनीति 29 जून को होने वाली बैठक में तैयार की जायेगी। जोगी कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई की दोपहर 12 बजे से घेराव का कार्यक्रम शुरू होगा, हालांकि इस कार्यक्रम में अजीत जोगी मौजूद रहेंगे या नहीं, इस पर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पायी है। अभी अजीत जोगी दिल्ली में इंडियर स्पाइनल इंजरी में फीजियोथेरेपी ले रहे हैं।
लिहाजा अभी तक उनके छत्तीसगढ़ लौटने को लेकर कोई नियत तिथि सामने नहीं आ पायी है। मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल के मुताबिक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे दल के किसानों, युवाओ और महिलाओं की बदहाली को लेकर विधान सभा का घेराव करेगा। संजीव अग्रवाल के मुताबिक इस संबंध मे एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सागौन बंगले रायपुर में होगी। बैठक में विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश देवांगन करेंगे। बैठक में लोक सभा प्रभारी, विधान सभा प्रभारी विभागों के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



