जोमैटो ने देश के 25 नये शहरों में शुरू किया परिचालन 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : रेस्तराओं एवं ऑनलाइन खाना मंगाने की सेवाएं देने वाली कंपनी जोमैटो ने आज कहा कि उसने देश के 25 नये शहरों में परिचालन शुरू किया है। जोमैटो ने जारी बयान में कहा कि इसके बाद देश के 63 शहरों में उसका परिचालन हो गया है। नये शहरों में विजयवाड़ा , रायपुर , मदुरई , जोधपुर , त्रिसुर , अजमेर , मनाली , अलप्पुजा , गोरखपुर , कोटा , मणिपाल , उडुपी , कटक , शिमला , पलक्कड़ और श्रीनगर शामिल हैं। जोमैटो अभी विश्व के 24 देशों में सेवाएं दे रही है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये  पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team