JP नड्डा बने बीजेपी के नए अध्यक्ष, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Summary :

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध बीजेपी के नए अध्यक्ष चुने गए। पिछले साल जून में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया था। 
पार्टी ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। पिछले साल जून में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे अमित शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ। 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सीसी थंपी को ED ने किया गिरफ्तार

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वह बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह इस पद पर तीन साल तक कार्यरत रहेंगे। इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

Desk Team