भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ रेहड़ी पटरी वालों को उनके जीवन यापन में आत्मनिर्भर बना रहा है।
नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज हमारे रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों को बैंक के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि बैंक खुद उनके पास आ रहा है, ऋण उपलब्ध करा रहा है।उन्होंने कहा कि “हमें गर्व है कि हमारा स्ट्रीट वेंडर अब आत्म निर्भर बन रहा है।”


भाजपा अध्यक्ष ने स्वनिधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि कोरोना काल में इस योजना के माध्यम से देश के करोड़ों रेहड़ी पटरी वालों का आत्मसम्मान बढ़ा है जिसके लिए मोदी जी की ओर किए गए प्रयास वंदनीय है। आज उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों से संवाद में आत्मनिर्भरता साफ देखी जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के लाभार्थीयों से आज संवाद किया। स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को दस हजार तक का कर्ज दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



