ताजमहल से वनतारा और अब उदयपुर की शाही शादी… ट्रंप जूनियर का हाई-प्रोफाइल भारत दौरा

Summary :

Jr Donald Trump Visits Agra: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारत के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत आगरा के ताजमहल से हुई और इसके बाद वह अंबानी परिवार के निमंत्रण पर गुजरात के जामनगर स्थित ‘वनतारा’ पहुंचे। अब वह उदयपुर की एक शाही शादी में में शामिल होंगे, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह किसकी शादी में शामिल होने आए हैं? तो आइए जानते हैं, ट्रंप जूनियर के हाई प्रोफाइल भारत दौरे के बारे में। Donald Trump son visits Taj Mahal: ट्रंप जूनियर ने किया ताजमहल का दीदार  ट्रंप जूनियर ने 20…

Jr Donald Trump Visits Agra: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारत के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत आगरा के ताजमहल से हुई और इसके बाद वह अंबानी परिवार के निमंत्रण पर गुजरात के जामनगर स्थित ‘वनतारा’ पहुंचे। अब वह उदयपुर की एक शाही शादी में में शामिल होंगे, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह किसकी शादी में शामिल होने आए हैं? तो आइए जानते हैं, ट्रंप जूनियर के हाई प्रोफाइल भारत दौरे के बारे में।

Donald Trump son visits Taj Mahal: ट्रंप जूनियर ने किया ताजमहल का दीदार 

Jr Donald Trump Visits Agra
Donald Trump son visits Taj Mahal (Image- Social Media)

ट्रंप जूनियर ने 20 नवंबर को आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल का दौरा किया और करीब एक घंटा वहां बिताया। वहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ ‘डायना बेंच’ पर फोटो भी खिचवाया। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रूचि दिखाई।

टूर गाइड नितिन सिंह ने ट्रंप जूनियर को ताजमहल दिखाया, इसी टूर गाइड ने 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ये स्मारक दिखाया था। ट्रंप जूनियर कि सुरक्षा में स्थानीय पुलिस के अलावा अमेरिकी सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। परिसर के अंदर कि सुरक्षा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने संभाली।

Donald Trump Jr. Visits Vantara: वनतारा का दौरा किया

Jr Donald Trump Visits Agra
Donald Trump Jr. Visits Vantara (Image- Social Media)

ताजमहल देखने के बाद अंबानी परिवार के निमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जामनगर, गुजरात पहुंचे। जहां उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ का दौरा किया। प्रकृति और जानवरों के प्रति अंबानी परिवार के समर्पण को बहुत करीब से देखा। वनतारा की यात्रा के बाद, परिसर के आस-पास स्थित कुछ मंदिरों के भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

Donald Trump Son In India: उदयपुर की शाही शादी में होंगे शामिल

Jr Donald Trump Visits Agra
Donald Trump Son In India (Image- Social Media)

ट्रंप जूनियर अब उदयपुर की एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, यह शादी भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन की बेटी की शादी होने वाली है। अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शादी के कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले हैं। ट्रंप जूनियर उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के बीच बने आलीशान लीला पैलेस में रुकेंगे। इस शाही शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के लिए PM मोदी रवाना, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।