टीम इंडिया को छोड़ अचानक मुंबई पहुंचे शुभमन गिल, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Summary :

Shubman Gill Released for Team: टीम इंडिया को गुवाहटी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल अचानक टीम का साथ छोड़कर मुंबई पहुंच गए हैं, और अब तय है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। हालाँकि, बीसीसीआई ने 19 नवंबर को बताया था कि गिल टीम के साथ गुवाहटी जाएंगे, लेकिन उनकी उपलब्धता का फैसला उनकी चोट को देखकर लिया…

Shubman Gill Released for Team: टीम इंडिया को गुवाहटी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल अचानक टीम का साथ छोड़कर मुंबई पहुंच गए हैं, और अब तय है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

Shubman Gill Released for Team
Shubman Gill Released for Team

हालाँकि, बीसीसीआई ने 19 नवंबर को बताया था कि गिल टीम के साथ गुवाहटी जाएंगे, लेकिन उनकी उपलब्धता का फैसला उनकी चोट को देखकर लिया जाएगा। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया गया है और शुक्रवार को वे मुंबई लौट गए हैं। 19 नवंबर को टीम के साथ जाने के बाद भी वे 20 नवंबर की ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए थे।

Shubman Gill Released for Team: डॉक्टर से लेंगे सलाह

Shubman Gill Released for Team
Shubman Gill Released for Team

रिपोर्ट के अनुसार, गिल अब मुंबई में दो-तीन दिन आराम करेंगे और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से अपनी गर्दन की चोट पर सलाह लेंगे। अभी उनका BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भेजे जाने का कोई प्लान नहीं है। आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

पंत करेंगे कप्तानी

Shubman Gill Released for Team
Shubman Gill Released for Team

गिल के बाहर होने के बाद अब गुवाहटी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, जो टीम के उप-कप्तान हैं। पंत ने पहले टेस्ट में भी गिल के रिटायर होने के बाद कप्तानी की थी। हालांकि वह मैच भारत 30 रनों से हार गया था।

शुभमन के बाहर होने से टीम की प्लेइंग XI में बदलाव तय है। उनकी जगह साई सुदर्शन को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, अक्षर पटेल की जगह नितीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया जा सकता है।

Also Read: क्रिकेट पर भी ‘Pollution’ की मार, BCCI ने दिल्ली से शिफ्ट किए सभी मुकाबले

Rahul Singh Karki