रायपुर : पत्थरगड़ी पर प्रदेश में सियासत गर्म होती जा रही है। जेसीसीजे द्वारा गठित पार्टी की जांच समिति के अध्यक्ष आर के राय ने आरोप लगाया है कि जूदेव परिवार अपनी साख बचाने के लिए पत्थरगड़ी को धर्मांतरण से जोड़ रहा है। उन्होंने आदिवासियों के आंदोलन को बिल्कुल जायज़ ठहराया है और कहा है कि जशपुर के आदिवासी मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित हैं।
ऐसे में उनका आंदोलन सही है। बता दें कि पत्थरगड़ी पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी ने जांच समिति गठित की थी। जेसीसीजे ने पत्थरगड़ी मामले पर जांच समिति की रिपोर्ट पत्रकारों के सामने पेश की है। आज ये रिपोर्ट पेश करते हुए आर के राय ने कई आरोप लगाए।
उन्होंने पत्थरगड़ी के पीछे मिशनरीज़ का हाथ होने से इनकार किया। बता दें कि कांग्रेस के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पत्थरगड़ी मामले में जांच समिति बनाई थी। अजीत जोगी ने जांच समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के निलंबित विधायक आर के राय को बनाया। इधर पत्थरगड़ी मामले में कांग्रेस की जांच दल ने अपनी जांच पूरी कर आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि रिपोर्ट में क्या है, ये अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



