ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा

Summary :

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिदादित्य सिंधिया ने आज महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिदादित्य सिंधिया ने आज महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना  इस्तीफा दिया। 
ज्योतिरादित्य ने ट्वीट करते हुआ लिखा, मैं जनादेश को स्वीकार करते हुए पारदर्शिता की जिम्मेदारी समझता हूं। मैंने बतौर एआईसीसी महासचिव राहुल गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। मुझे लगता है कि वह मेरी इस जिम्मेदारी को समझेंगे और मुझे पार्टी को बचाने के लिए कार्य करने का मौका देंगे।

Desk Team