कैलाश मानसरोवर की यात्रा जल्द होगी शुरू, चीन ने अबतक 85 हजार भारतीय को दिया वीजा

Summary :

चीन ने भारतीय यात्रियों का स्वागत कर वीजा प्रक्रिया की आसान

चीन ने 85 हजार भारतीयों को वीजा देकर कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का संकेत दिया है। अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर के बावजूद, चीन भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है। इस पहल के तहत भारतीय यात्रियों को कई सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

एक तरफ अमेरीका और चीन के बीच टैरिफ वॉर चल रहा है दोनों देश एक दूसरे पर भारी भरकम टैक्स लगा रहे है वहीं दूसरी तरफ चीन ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है। चीन ने 85 हजार से ज्यादा भारतीयों को वीजा दे दिया है। वीजा देने के साथ ही भारतीय यात्रीयों को चीन यात्रा पर आने के लिए  स्वागत किया है साथ ही सुगम यात्रा के लिए कई सुविधा भी दी है। जिससे माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा में भी भारतीय नागरिकों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा

भारत के साथ रिश्ते सुधारने पर जोर

अमेरीका से टैरिफ की मार झेल रहा चीन ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने पर पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि चीन ने यह फैसला टैरिफ वॉर से पहले ही ले लिया था कि भारत के साथ अब रिश्ते सुधारने है इसलिए 1 जनवरी से 9 अप्रैल तक 85 हजार भारतीयों के लिए वीजा दे दिया है। साथ ही बायोमेट्रिक में छूट, कम दर पर चीन का वीजा, जल्द ही वीजा मिलना और चीन के ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देने की सुविधा भी दी जा रही है।

चीन को लेकर चिंता खत्म! छह मुद्दों पर बनी सहमति, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू

कैलाश मानसरोवर की यात्रा होगी शुरू

चीन ने अब अपना रुख भारत की तरफ मोड़ रिश्ते सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा ह अब दोनों देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सहमति हो गई है। दोनों देशों के बीच विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जल विज्ञान, नदियों पर चर्चा और कई महत्वपूर्ण सहयोग पर चर्चा की जा सकती है।

2020 से बंद है कैलाश मानसरोवर की यात्रा

कैलाश मानसरोवर की यात्रा जून माह से सितंबर माह के बीच आयोजित की जाती है। यह यात्रा लिपुलेख दर्रा और नाथू ला से होकर गुजरती है। लेकिन कोराना के समय से और LAC पर दोनों देशों के बीच तनाव के कारण कैलाश मानसरोवर की यात्री बंद कर दी थी। क्योंकी 2020 वर्ष में ग्लवान घाटी में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।