यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब ट्रेन में ही ATM से निकाल सकते हैं पैसे

Summary :

ट्रेन में एटीएम: यात्रा के दौरान पैसों की निकासी हुई आसान

यात्री अब चलती ट्रेन में एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे, भारतीय रेलवे ने यह अनूठी सेवा शुरू की है। इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को नए आयाम पर ले जाते हुए एक अनूठी सेवा शुरू की है। अब यात्री चलती ट्रेन में एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा देश में पहली बार शुरू की गई है और इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है।

पंचवटी एक्सप्रेस में सफल प्रशिक्षण

बता दें कि नासिक के मनमाड से मुंबई तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में यह सुविधा शुरू की गई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से कोच के पिछले हिस्से में बनी अस्थायी पेंट्री में यह एटीएम लगाया गया है। सुरक्षा के लिए इसे शटर डोर से कवर भी किया गया है। इस उपलब्धि पर रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के दौरान यह सेवा सफल रही। हालांकि इस रुट पर कमजोर नेटवर्क की वजह से थोड़ी परेशानी आई। लेकिन इसके बावजूद भी यह ट्रायल सफल रहा।

सभी ट्रेनों में होगी इसकी सुविधा

इस उपलब्धि पर रेलवे अधिकारी भुसावल की DRM इति पंडि ने कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। कभी-कभी लोगों को सफर के दौरान कैश को लेकर दिक्कतें होती है। अब यात्री ट्रेन में ही ATM से पैसे निकाल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा तो ग्रामीण इलाकों में जाने वाली सभी ट्रेनों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे ग्रामीणों को अधिक फायदा होगा।

यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद

यह पहल विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें तो भारतीय रेलवे की इस पहल से ट्रेनों में यात्रा करना और भी आधुनिक हो जाएगा। इसके साथ-साथ यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनकी सफर आरामदायक हो जाएगी।

गुजरात के राजपीपला में एस जयशंकर ने किया आधुनिक जिमनास्टिक हॉल का उद्घाटन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।