2 बच्चों की मौत के बाद सुलग उठा मणिपुर, काकचिंग में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, जानें प्रदर्शनकारियों की मांग

Summary :

Kakching Protest And NRC Demand: मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है जहां ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में एक हमले में मारे गए 5 वर्षीय लड़के और उसकी 5 महीने की बहन के लिए न्याय की मांग उठाई जा रही है और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए है। इस दौरान लोगों का उबाल देखने को मिला और मशाल रैली को भी आयोजित किया गय।  सुरक्षा बलों ने मणिपुर के काकचिंग में आयोजित विशाल मीरा (मशाल) रैली के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस, स्मोक बम और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। Kakching Protest And NRC…

Kakching Protest And NRC Demand: मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है जहां ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में एक हमले में मारे गए 5 वर्षीय लड़के और उसकी 5 महीने की बहन के लिए न्याय की मांग उठाई जा रही है और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए है। इस दौरान लोगों का उबाल देखने को मिला और मशाल रैली को भी आयोजित किया गय।  सुरक्षा बलों ने मणिपुर के काकचिंग में आयोजित विशाल मीरा (मशाल) रैली के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस, स्मोक बम और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।

Kakching Protest And NRC Demand: प्रदर्शनकारियों ने रखी कई प्रमुख मांग

Kakching Protest And NRC Demand
Kakching Protest And NRC Demand (Source: Social Media)
  1. इंसाफ की मांग और मशाल  रैली आयोजित करने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख मांगो को भी रखा है।
  2. जनगणना से पहले राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू किया जाए।
  3. राष्ट्रीय राजमार्गों पर आसान आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए।
  4. नार्को-आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई की मांग रखी गई है।
  5. विस्थापित लोगों के पुनर्वास को तुरंत रोकने की मांग रखी गई है।

आंसू गैस के गोले दागे

जब प्रदर्शनकारियों ने काकचिंग डीसी कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने उन्हें काकचिंग कीथेल पुल पर रोक दिया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले, धुआं छोड़ने वाले बम और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंककर और गुलेल चलाकर जवाबी कार्रवाई की।

Manipur Protest News: आरएएफ कर्मियों को भी तैनात किया गया

Manipur Protest News
Manipur Protest News (Source: Social Media)

हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आरएएफ कर्मियों को भी तैनात किया गया था। इन झड़पों में कई लोग घायल हुए, जिनमें काकचिंग इरुम मपाल की 35 वर्षीय महिला इरेनगबम रंजीता भी शामिल हैं, जो आंसू गैस के गोले की चपेट में आ गईं। घायलों को इलाज के लिए काकचिंग जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

असामाजिक तत्वों ने हिंसक गतिविधियां की

पुलिस अधीक्षक शिवकांत सिंह ने विरोध प्रदर्शनों में आए एक चिंताजनक बदलाव का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जहां कई लोग न्याय के लिए “मीरा रैलियों” में भाग लेते हैं, वहीं कुछ समूह भीड़ का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए आड़ के रूप में कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर के कई हिस्सों में मशाल रैलियां हो रही हैं और कई मौकों पर प्रदर्शनकारियों के बदले असामाजिक तत्वों ने हिंसक गतिविधियां की हैं। इनमें पेट्रोल बम, लोहे के गोले से लैस गुलेल और सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकना शामिल है।

Manipur Violence: दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Manipur Violence
Manipur Violence (Source: Social Media)

महिला संगठन मीरा पैबी लुप ने 25 अप्रैल तक दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पांच दिवसीय बंद जारी रहने के बाद राज्य को ठप्प कर दिया है, जिससे प्रमुख जिलों में बाजार बंद हैं और व्यावसायिक वाहन सड़कों से गायब हैं। इससे पहले, मणिपुर पुलिस ने सार्वजनिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के लिए कड़ी चेतावनी जारी की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि असामाजिक तत्व सुरक्षाकर्मियों पर लक्षित हमले करने के लिए रैलियों में शामिल हो रहे है।

ALSO READ: इम्फाल में निकाली गई रैली में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी करने वाले 21 उपद्रवी गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।