Kal Ka Mausam 19th May 2026: दिल्ली से लेकर केरल तक 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का Alert, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Kal Ka Mausam 19th May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी है, दूसरी तरफ पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पूर्व और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी अगले 3 दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। Delhi Weather Tomorrow: दिल्ली में बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 19…

Kal Ka Mausam 19th May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी है, दूसरी तरफ पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पूर्व और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी अगले 3 दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Tomorrow: दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 19 मई को बारिश और सतही हवाएं चलने का अलर्ट है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में 19 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं। असम-मेघालय में 22 और 23 मई को बारिश हो सकती हैं। वहीं 23 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

Keralam Weather: दक्षिण भारत में बारिश के साथ के साथ ओलावृष्टि

Kal Ka Mausam 19th May 2026
Keralam Weather (Image- Social Media)

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिसोसन में 19 मई तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Jharkhand Weather: झारखंड में भी गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी की मार झेल रहे झारखंड को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 मई तक मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

झारखंड के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam 19th May 2026
Kal Ka Mausam 19th May 2026 (Image- Social Media)

19 मई को धनबाद और गिरिडीह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 मई को राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। झारखंड के कुल 11 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिले में बारिश की संभावना कम बताई गई है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।