‘सनातन और हिंदू खतरे में हैं इसलिए प्रभु ने मोदी जी को धरती पर भेजा है’, वायरल हुआ Ravi Kishan का बयान, बहस हुई तेज

Summary :

Ravi Kishan Viral statement: ‘प्रभु ने मोदी जी को धरती पर भेजा है….’, यह बयान किसी और का नहीं बल्कि गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक तरफ देश में धार्मिक संघर्ष छिड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ मौजूदा सरकार इससे निपटने के लिए अलग-अलग रणनीतियां बना रही है। इसी बीच, रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, BJP नेता से जुड़े इस वायरल बयान की प्रामाणिकता की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। यह रिपोर्ट एक वीडियो क्लिप पर…

Ravi Kishan Viral statement: ‘प्रभु ने मोदी जी को धरती पर भेजा है….’, यह बयान किसी और का नहीं बल्कि गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक तरफ देश में धार्मिक संघर्ष छिड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ मौजूदा सरकार इससे निपटने के लिए अलग-अलग रणनीतियां बना रही है। इसी बीच, रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, BJP नेता से जुड़े इस वायरल बयान की प्रामाणिकता की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। यह रिपोर्ट एक वीडियो क्लिप पर आधारित है, जो इस समय वायरल हो रहा है। तो आइए, इस वीडियो की सच्चाई की पड़ताल करते हैं।

Ravi Kishan News: जनसभा में बोले रवि किशन

Ravi Kishan Viral statement (credit-sm)

बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि, ‘सनातन धर्म और हिंदू धर्म खतरे में हैं, इसलिए प्रभु ने मोदी जी को धरती पर भेजा है’. इतना ही नहीं रवि किशन ने पीएम मोदी को सनातन धर्म का प्रोटेक्टर और डिवाइन पावर तक बता दिया। नेता के इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियां मिल रही है।

विपक्ष ने बोला हमला

रवि किशन के इस बयान को विपक्षी दलों ने आड़ों हाथ लिया है। उन्होंने इसे राजनीतिक संदेश बताया है। सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है – कुछ लोग इसे भावनात्मक समर्थन मानते हैं, जब भी कुछ लोग राजनीति और धर्म के मिश्रण पर चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में फिलहाल यह बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।