कल्याण सिंह और राजीव कुमार अपने पद से इस्तीफा दें : चिदंबरम

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले बयानों को लेकर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और नीति आयोग के

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले बयानों को लेकर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा गलत ठहराए जाने के बाद दोनों को पद पर बने रहने का को कोई अधिकार नहीं है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्यपाल और कल्याण सिंह और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’’

थल सेना के पूर्व उप प्रमुख शरत चंद बीजेपी में हुए शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग द्वारा गलत ठहराए जाने के बाद इन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

दरअसल, कल्याण ने बयान दिया था कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना देशहित में जरूरी है। राजीव कुमार ने कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना पर सवाल खड़े करते हुए इसकी आलोचना की थी।

चुनाव आयोग ने इन दोनों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का जिम्मेदार पाया था और आगे से ऐसी टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी थी।

Desk Team