रायपुर:बैजेंद्र कुमार के रिलिव होने के बाद आज राज्य सरकार ने नये सिरे से प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस की पोस्टिंग की । मंत्रालय से जारी आदेश में कमलप्रीत सिंह को विशेष सचिव वित्त के साथ-साथ वाणिज्य एवं उद्योग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रितु सेन से सभी विभाग ले लिये गये हैं,रितु सेन बिना विभाग की विशेष सचिव मंत्रालय होंगी। वहीं सिद्धार्थ कोमल परदेशी को बड़ा प्रमोशन राज्य सरकार ने दिया है। उन्हें हाउसिंग बोर्ड के साथ-साथ विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया है।
अन्बलगन पी को मार्कफेड के साथ-साथ सीआईडीसी एमडी का अतिरिक्त प्रभार,अलरमेल मंगलई डी को डारेक्टर माइनिंग के साथ-साथ उद्योग एवं एमडी छत्तीसगढ़ माइनिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक सोनी जिला पंचायत सीईओ जशपुर को राष्ट्रीय आजीविका मिशन का संचालक बनाया गया है। विनित नंदनवार सीईओ धमतरी को सीईओ गरियाबंद बनाया गया है। जगदीश सोनकर सीईओ गरियाबंद को सीईओ धमतरी, कुलदीप शर्मा एसडीओम बगीचा को सीईओ जशपुर बनाया गया। संजय शुक्ला सचिव आवास एवं पर्यावरण को वर्तमान पदों के साथ-साथ आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष कुमार भट्ट को उर्जा विभाग से सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



