Kannauj में पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची किशोरी के साथ सपा नेता ने दुष्कर्म का प्रयास किया था।
Kannauj : सपा नेता नवाब सिंह यादव दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार
Kannauj : कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने सपा नेता नवाब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रात को 1:30 बजे 112 में पुलिस को सूचना मिली कि यहां सपा नेता ने नाबालिग के कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Kannauj : अमित कुमार ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के साथ सपा नेता के कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची थी। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उधर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पूरे मामले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा है। सपा लड़के हैं लड़कों से गलतियां हो जाती है, की नीति के तहत ऐसे अपराधों पर हमेशा पर्दा डालती रही है।
इधर सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि कौन नवाब सिंह ! वो समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे, हैं नहीं। जब नवाब सिंह गिरफ्तार हुए तो कौन से नेता उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। समाजवादी पार्टी ऐसे किसी मामले का सपोर्ट नहीं करती। बीजेपी अगर इस मामले में अगर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो उसकी इसमें संलिप्तता मानी जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




