Karnataka: कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प का मामला सामने आया है। दो गुटों के बीच हुई झड़प में हालात बेहद गंभीर हो गए। उपद्रवियों ने कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है, बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जैसे ही जुलूस एक मस्जिद के पास से गुजरने लगा तभी कुछ उपद्रवियों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया। जिससे मामले बेहद तनावपूर्ण हो गया।
अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
आरोप है कि समुदाय विशेष ने माहौल बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। हिंदुओं की कई दुकानों को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। जिससे तनाव और बढ़ गया और दोनों समुदाय हिंसा पर उतर आए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। लोगों के इकट्ठा होने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक, मांड्या शहर में गणेश विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था उसी दौरान जुलूस पर अचानक भारी पथराव शुरू हो गया। अचानक पत्थरों की बरसात होने से लोग घबरा गए और बचने के लिए इधर- उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों की बाइकों और कारों में भी आग लगानी शुरू कर दी। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय ने पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। घटना को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। साथ ही उपद्रवियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



