कर्नाटक में अब तक आए रुझानों और नतीजों के आधार पर भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी हो लेकिन कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने की जुगत लगा ली है। कांग्रेस ने राज्य में तीसरे नंबर पर रही जनता दल सेक्यूलर(जेडीएस) से बात कर उसे समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।
साथ ही कांग्रेस ने जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी दिया है। इस बीच भाजपा के मुख्यमत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस के इस कदम की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से हटाने और बदलाव के लिए वोट किया है। उन्हें कोई हक नहीं कि वो जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करें। सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के चलते भाजपा को दावा बनता है।
हमने पार्टी के शीर्ष नेताओं से बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस स्तर पर पहुंचाया। मैं कांग्रेस की उन कोशिशों की निंदा करता हूं जिसमें कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से जेडीएस से हाथ मिलाकर जनता के मेंडेट का अपमान किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी कमर कस ली है और अमित शाह ने जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर को बेंगलुरु भेजा है ताकि राज्य में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशी जा सकें।
दूसरी तरफ उन्होंने येदयुरप्पा को भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने जेडीएस को बाहर से समर्थन देने को तैयार हैं। हमने जेडीएस के नेता देवगौड़ा और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से फोन पर बात की है और दोनों ही नेताओं ने इस बात पर समर्थन भी जताया है। आजाद ने कहा कि हम राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेंगे।
वहीं खबर है कि जेडीएस नेता कुमारस्वामी आज शाम 5.30 राज्यपाल से मिलने जाएंगे। कांग्रेस के इस कदम के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अगर कांग्रेस और जेडीएस अपना दावा पेश कर सरकार बानाने में सफल होती है तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा। देर रात एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से बात करने के लिए बंगलुरु के अशोका होटल पहुचें हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा गुलाम नबी आजाद भी शामिल होंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



