मूर्ति विसर्जन में आठ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, जानें कैसे हुआ हादसा

Summary :

Karnataka Ganesh Visarjan Tragedy: कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी। PM Modi Reacts On Ganesh Visarjan Tragedy बताया जा रहा है कि जुलूस में मोसाले होसाहल्ली,…

Karnataka Ganesh Visarjan Tragedy: कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी।

PM Modi Reacts On Ganesh Visarjan Tragedy

Karnataka Ganesh Visarjan Tragedy
Karnataka Ganesh Visarjan Tragedy

बताया जा रहा है कि जुलूस में मोसाले होसाहल्ली, हिरेहल्ली और आसपास के गांवों के लोग शामिल थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ड्राइवर भुवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक डिवाइडर से टकराया और अंततः गणेश विसर्जन के लिए आई भीड़ को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आठ मृतकों में से पांच इंजीनियरिंग के छात्र थे।

Ganesh Visarjan Tragedy: मृतकों को भेजा गया अस्पताल

Ganesh Visarjan Tragedy
Ganesh Visarjan Tragedy

मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हासन शहर और होलेनरसीपुर कस्बे के सरकारी और विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

Karnataka News: पीएम मोदी ने जताया दुःख

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

PM Modi ने एक्स पर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कर्नाटक के हासन में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

Karnataka Ganesh Visarjan Tragedy: कैसे हुई ये घटना?

Ganesh Visarjan Tragedy
Ganesh Visarjan Tragedy

बता दें कि यह घटना तब हुई थी, जब हासन के मोसाले होसाहल्ली में गणेश जुलूस आगे बढ़ रहा था और उसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इस दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक जुलूस में शामिल लोगों को कुचलते हुए चला गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब पौने 9 बजे हुआ। हासन की डिप्टी कमिश्नर केएस लता कुमारी ने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई है और घायलों का केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:PM Modi in Mizoram: रेल नेटवर्क से जुड़ा मिजोरम, 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।