भारतीय जनता पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि भारत से कश्मीर की आजादी की बात को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
श्री राऊत ने कहा, ‘‘ मैंने पढ़ कि जिन लोगों ने ‘फ्री कश्मीर’ को दिखाया, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल सेवाओं और अन्य मुद्दों पर प्रतिबंध से मुक्त रहना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे भारत से स्वतंत्रता की वकालत करते हैं।’’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री जयंत पाटिल ने भी बताया कि ‘मुक्त कश्मीर’ का उद्देश्य सभी प्रतिबंधों और भेदभावों से मुक्ति के लिए था। जेएनयू हिंसा प्रकरण के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान, ‘फ्री कश्मीर’ का बैनर एक लड़की ने दिखाया था।
रविवार मध्यरात्रि से जेएनयू में हुयी हिंसा के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री जितेंद, अव्हाड़ और कई मशहूर हस्तियां प्रदर्शन में शामिल थीं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एक बयान में जेएनयू हिंसा की घटना की तुलना 26/11 के आतंकवादी हमलों से की और कहा कि राज्य में ऐसी आपराधिक गतिविधियों के के प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



