Kavita Kaushik Slams Delhi Police: आज यानी सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी संसद भवन में कूच की तैयारी में है। हजारों की तादाद में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ चुके हैं। आपको बता दें कि, नीट पेपर लीक को लेकर CJP का यह प्रदर्शन इतना भ्रामक हो गया कि दिल्ली पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए मामूली लाठी चार्ज करनी पड़ी। इस बीच टीवी एक्ट्रेस और ‘FIR’ शो और ‘बिग बॉस’ फेम कविता कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस से भावुक अपील की है। 1 मिनट के इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘चाहे कुछ भी हो, देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन है।
एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस से की ये अपील
View this post on Instagram
एक्ट्रेस कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस, आप लोगों के भी तो परिवार होंगे ना! कल को भगवान ना करें उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और उन्हें कोई फर्जी डॉक्टर ना मिले, बल्कि एक अच्छा रियल डॉक्टर उनकी जान बचा सके, इसलिए ये बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जो भी हो मेरे देश के बच्चों पर, देश के नागरिकों पर आप मत उठाना।”
वीडियो के आखिर में कही ये बात
कविता कौशिक वीडियो के आखिर में दिल्ली पुलिस से निवेदन करती हैं कि, ‘अपने बल का प्रदर्शन इनके सामने मत करना। आदेश चाहे जो भी हो, आपका भी तो एक मन है, एक दिमाग है एक कॉन्शियस है, उस अंतरात्मा की आवाज का ही इस्तेमाल करना। मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन करना है। थैंक यू।’
धारा 163 के बावजूद प्रदर्शन जारी
बता दें कि, सोमवार को संसद में मानसून सत्र का पहला दिन है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर से संसद भवन तक के संसद मार्च के लिए पुलिस ने कोई अनुमति नहीं दी है। डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने यह स्पष्ट किया है कि इस समय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, ऐसे में विरोध प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर के निर्धारित जगह पर अनुमति के साथ ही किए जा सकते हैं। लेकिन बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर कूच करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तनाव की स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मामूली बल का प्रयोग किया।



Download Android App
Download iOS App




