केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत, पुरोहितों ने लगाया बंदरबांट का आरोप

Summary :

Kedarnath: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच राशन की किल्लत हो गई है। राशन की किल्लत होने से तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत देखने को मिल रही है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बीते दिनों चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ में राशन पहुंचाया गया था। राशन की बंदरबांट की गई और अब राशन का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आपदा आने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने…

Kedarnath

Kedarnath: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच राशन की किल्लत हो गई है। राशन की किल्लत होने से तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत

केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत देखने को मिल रही है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बीते दिनों चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ में राशन पहुंचाया गया था। राशन की बंदरबांट की गई और अब राशन का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

आपदा आने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि 21 जुलाई को केदारनाथ के रास्ते में आपदा आने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। रास्तों को ठीक करने का काम चल रहा है। इसी बीत केदारनाथ धाम में दुकानदार, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति कर्मचारी और साधु-संत सभी के सामने राशन का संकट हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यहां राशन की व्यवस्था करनी चाहिए। रविवार को चिनूक से राशन आया था, लेकिन पता नहीं चल रहा है कि राशन कहां चला गया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है।

बता दें कि केदारघाटी में हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मोटर मार्ग और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो पाई है और खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण राशन की किल्लत हो गई है।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan