राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर आया अरविन्द केजरीवाल का रिएक्शन, कहा ‘पंजाबियों के साथ धक्का’

Kejriwal on Raghav Chadha

Kejriwal on Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी को सियासी झटका लगा है. पार्टी के यंग व फायर ब्रांड नेता राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है. उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि वे अन्य सांसदों के साथ भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं.

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि ये पुरानी पार्टी नहीं रही. बता दें इसके बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व सीएम भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेस कर राघव चड्ढा पर निशाना साधा. अब इस मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”

7 सांसदों पर नजर

राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
संदीप पाठक
विक्रमजीत सिंह साहनी
राजेंद्र गुप्ता

राघव ने लगाया था आरोप

राघव ने इस्तीफ़ा देने के बाद अपने बयान में कहा, “मैं प्रयास कर रहा था कि चीजें अच्छी हों. मैंने पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को इसलिए अलग कर लिया क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था. मैं उनकी ‘आप’ दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था. हमारे पास दो ही विकल्प थे. या तो हम राजनीति छोड़ दें या फिर अपने अनुभव को लेकर पॉजिटिव पॉलिक्स करेंगे. इसलिए हमने फैसला लिया कि राज्यसभा में आप के दो तिहाई सांसद खुद को बीजेपी के साथ मर्ज करते हैं.”

हालाँकि इस मामले में संजय सिंह ने इसे ओपरेशन लोटस का नाम दिया है. उनके अनुसार ईडी – सीबीआई का इस्तेमाल कर नेताओं को डराया जा रहा है. उन्होंने इस दौरान अशोक मित्तल का नाम लिया जिनके यहां ईडी का छापा पड़ा था.

यह भी पढ़ेंझारखंड के खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद में 1,249 करोड़ की लागत से बनेंगे मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।