नई दिल्ली : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 40 बच्चियों से रेप मामले को लेकर कांग्रेस और राजद सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की एनडीए सरकार को घेरे हुए है। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन शोषण कांड के खिलाफ प्रदर्शन करने और कैंडल मार्च निकालने जंतर-मंतर पर पहुंचे थे।
तेजस्वी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी । इस दौरान तेजस्वी के मंच से केजरीवाल ने जहां एक ओर नीतीश सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला, तो दूसरी ओर कांग्रेस को भी। उन्होंने कहा कि यही जंतर-मंतर। एक निर्भया के साथ गलत काम हुआ था तो यहां पर प्रदर्शन हुआ था और यूपीए का सिंहासन हिल गया था। लेकिन मुजफ्फरपुर में तो 40 निर्भयाओं के साथ बलात्कार हुआ है।
बीजेपी और जेडीयू को चेताते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोग होश में नहीं आए, तो जनता उन्हें 40 बार सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। हालांकि जब जंतर-मंतर पर तेजस्वी यादव के मंच से केजरीवाल बोल रहे थे, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां मौजूद नहीं थे। केजरीवाल भाषण देने के बाद वहां से फौरन चले गए और कैंडल मार्च में शामिल नहीं हुए। हाल ही में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल कर्नाटक में जेडी(एस) के सीएम एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर एक ही मंच पर थे।


Download Android App
Download iOS App



