दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल ने अपनी गिरफ़्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका वापस ले ली है। इस बात की जानकरी अरविन्द केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच को दी है। वकील ने जानकरी देते हुए कहा है कि, अरविन्द केजरीवाल की रिमांड पर निचली अदालत में सुनवाई पहले होगी इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट से अभी याचिका वापस ले रहे हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि, आज सुप्रीम कोर्ट में अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई नहीं की जाएगी। इससे पहले निचली अदालत में फैसला आएगा। यह बात खुद अभिषेक मनु सिंघवी ने कही है।
- केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका वापस ले ली है
- अरविन्द केजरीवाल की रिमांड पर निचली अदालत में सुनवाई पहले होगी
- इस बात की जानकरी अरविन्द केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दी है
कोर्ट के बाहर APP का भारी प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी दिल्ली ITO के बाद अब राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस गिरफ़्तारी पर बोलते हुए कहा क , “देश कानून के हिसाब से काम करता है। अरविंद केजरीवाल को कई बार समन भेजा गया, इसके बाद भी हाईकोर्ट पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी। आज उनका नकाब पूरी तरह से उतर गया है। लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया, लेकिन बदले में केजरीवाल ने उन्हें धोखा दिया।”


Download Android App
Download iOS App




