राजस्थान में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया का हमला, 50 लोग घायल

Summary :

राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखण्ड क्षेत्र के हनुत्या गांव में एक शव का दाहसंस्कार करने के दौरान दाहसंस्कार में शामिल ग्रामीणों पर मधुमक्खि ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें से करीब 10 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया का हमला दाहसंस्कार के लिए इकट्ठा हुए लोग मधुमक्खियों के हमले में करीब 50 लोग घायल हो गए गांव के करीब 100 से भी अधिक लोग श्मशान घाट पर मौजूद बाबूलाल मीणा ने बताया कि गुरुवार को उनकी भतीजी…

राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखण्ड क्षेत्र के हनुत्या गांव में एक शव का दाहसंस्कार करने के दौरान दाहसंस्कार में शामिल ग्रामीणों पर मधुमक्खि ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें से करीब 10 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया का हमला
  • दाहसंस्कार के लिए इकट्ठा हुए लोग
  • मधुमक्खियों के हमले में करीब 50 लोग घायल हो गए

गांव के करीब 100 से भी अधिक लोग श्मशान घाट पर मौजूद

बाबूलाल मीणा ने बताया कि गुरुवार को उनकी भतीजी की मौत हो गई। भतीजी की मौत के बाद शव का गांव के श्मशान घाट पर दाहसंस्कार किया जा रहा था।दाहसंस्कार के दौरान गांव के करीब 100 से भी अधिक लोग श्मशान घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान बड़ी मधुमक्खियों ने एकाएक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

10 मरीजों की हालात गंभीर

ग्रामीणों ने मामले की सूचना बौली सीएचसी पर दी। जिस पर सीएचसी प्रभारी डॉ हेमंत मीणा ने मेडिकल टीम को मौके पर ही भेजा। सामान्य घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, गंभीर 10 मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल लाया गया। वहीं गंभीर 10 मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल लाया गया। जिनमें पांच मरीजों को आवश्यक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team