केतन की हत्या के बाद सिया ने लिखा था- ‘मैं तुमसे इतना प्यार करती थी’, अब वायरल हो रही इंस्टा स्टोरी

Summary :

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है। केतन की मौत के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिया का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उस समय, यह पोस्ट एक दुखी मंगेतर की भावनाओं को जाहिर करता हुआ दिख रहा था, लेकिन अब मर्डर के आरोपों के सामने आने के बाद लोग इसे एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। पुलिस की चल रही जांच के बीच, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मामले…

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है। केतन की मौत के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिया का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उस समय, यह पोस्ट एक दुखी मंगेतर की भावनाओं को जाहिर करता हुआ दिख रहा था, लेकिन अब मर्डर के आरोपों के सामने आने के बाद लोग इसे एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। पुलिस की चल रही जांच के बीच, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मामले को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं मृतक केतन का परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ketan Agarwal Murder Case Update: इंस्टाग्राम स्टोरी में जाहिर किया गहरा दुख (Siya emotional Social Media Post)

केतन की मौत के बाद, सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे और भविष्य के लिए कई सपने देखे थे। सिया ने यह भी कहा कि केतन के अचानक चले जाने से उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं—जिनके जवाब शायद उन्हें कभी न मिलें। पोस्ट में उन्होंने भगवान से केतन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

(CREDIT-SM)

सिया का पोस्ट कुछ इस तरह था, ‘ “तुम मेरे जन्मदिन के दिन ही मुझे छोड़कर चले गए। हमारी शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही तुम हमेशा के लिए दूर हो गए। मुझे अब तक समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ। मेरे मन में कई सपने थे और कुछ ऐसे सवाल भी, जिनके जवाब शायद मुझे कभी नहीं मिल पाएंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुम मुझे अकेला छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

Ketan Agarwal Murder Case Pune,Ketan Aggarwals Murder Inside Story,Ketan Aggarwals Murder, मर्डर का खुलासा होने के बाद उठे कई सवाल

शुरुआत में, केतन की मौत को एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह मर्डर का मामला है। इसके बाद, जांच के दौरान सिया और उनके एक दोस्त का नाम सामने आया। इस घटना के कारण सिया की पुरानी इंस्टाग्राम स्टोरी एक बार फिर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग उस पोस्ट के पीछे के असली मकसद पर सवाल उठा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपना प्यार और दुख जाहिर किया था। वहीं, पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और कई अहम तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।