IND vs IRE T20 Schedule: इंडियन क्रिकेट टीम का अपकमिंग आयरलैंड दौरा कई वजहों से चर्चा में है। इस दौरे के साथ टीम इंडिया एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही है, जहां श्रेयस अय्यर पहली बार टी-20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनके सामने टीम को उसी आक्रामक और सफल अंदाज में आगे बढ़ाने की चुनौती होगी, जैसा प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में देखने को मिला था। इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
IND vs IRE T20 Schedule: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम

इंडियन टीम आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दोनों मुकाबले बेलफास्ट के पॉपुलर स्टॉर्मॉन्ट क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। महज तीन दिनों के अंदर सीरीज का रिज़्लट भी सामने आ जाएगा।
Series Schedule: सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा टी20 मैच – 28 जून, बेलफास्ट
Time Of The Match: भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच?

आयरलैंड और भारत के समय में लगभग साढ़े चार घंटे का अंतर है। ऐसे में अगर हम लोकल टाइम की बात करें तो मुकाबले दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस 1 बजे होगा। लेकिन अगर भारतीय दर्शकों की बात करें तो उनके लिए दोनों मुकाबले शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे।
Live Streaming Information: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दोनों टी-20 मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
India Record Against Ireland: भारत का आयरलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड अभी तक भारत को हराने में सफल नहीं हुआ है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 2009 में खेला गया था। तब से अब तक दोनों टीमों की आठ बार भिड़ंत हुई है और हर बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि दिलचस्प बात तो यह है कि इन आठ मुकाबलों में से छह मैच आयरलैंड की धरती पर खेले गए थे, लेकिन मेजबान टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई थी।
इंडियन टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और सुयश शेडगे।
आयरलैंड की टी20 टीम
लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी, हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिट्ज, टिम टेक्टर, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा और मैथ्यू होलार्ड। इंडियन टीम इस दौरे पर अपने जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर इतिहास रचने की कोशिश करेगा।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




