Rajya Sabha में Kharge ने मिडिल ईस्ट विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे उठाए तो Nadda ने समझा दिया शून्यकाल नियम, देखें नोकझोंक का Video

Summary :

Kharge Nadda LPG dispute: ईरान और इजरायल-अमेरिका में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। इस युद्ध का असर भारत में भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। जहां एक तरफ़ भारत की आम जनता पिछले कई दिनों से गैस की कमी के कारण परेशान है, वहीं इसी बीच राज्यसभा से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच LPG गैस की कमी को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है।…

Kharge Nadda LPG dispute: ईरान और इजरायल-अमेरिका में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। इस युद्ध का असर भारत में भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। जहां एक तरफ़ भारत की आम जनता पिछले कई दिनों से गैस की कमी के कारण परेशान है, वहीं इसी बीच राज्यसभा से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच LPG गैस की कमी को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है।

Kharge Nadda LPG dispute: खरगे ने LPG किल्लत पर सरकार से किया सवाल

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम एशिया विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे पर सदन में बात की। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूज़र्स पर असर पड़ रहा है। इस मौजूदा हालात में, LPG की अवेलेबिलिटी और प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए हैं. लोकसभा में बोलते हुए, यूनियन पेट्रोलियम मिनिस्टर ने दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हकीकत सरकार के दावों को गलत साबित करती है.”

JP Nadda and Mallikarjun Kharge: जेपी नड्डा ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर जमा करते हुए पकड़ा गया है। वे देश के शांतिप्रिय लोगों को भड़का रहे हैं. यह दुख की बात है कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस, मुश्किल समय में भी राजनीति करना बंद नहीं करती. यह संकट भारत की वजह से नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “LoP को पता होना चाहिए कि यह शून्यकाल है, और किसी को भी 3 मिनट के अंदर अपनी बात खत्म करनी होती है। यह नियम सभी के लिए है।”

ALSO READ:10 राज्य, राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान, 26 उम्मीदवारों ने की निर्विरोध जीत हासिल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।