जानिए राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA क्यों रखा, कांग्रेस ने किया खुलासा

Summary :

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने आखिर विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A क्यों रखा। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी कारोबारी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है? राहुल गांधी ने कहा कि हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में की…

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने आखिर विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A क्यों रखा। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी कारोबारी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है? राहुल गांधी ने कहा कि हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में की गई अभद्र टिप्पणी, वन नेशन वन इलेक्शन, जातिगत जनगणना और तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी अपनी राय रखी

राहुल गांधी ने कहा कि हम तेलंगाना में जीत रहे

राहुल गांधी ने कहा कि अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं, हम राजस्थान में भी कड़ी टक्कर है, हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सांसदों रमेश बिधूड़ी और निशिकांत दुबे के जरिए विवाद पैदा करके जाति जनगणना के विचार से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वायनाड सांसद ने कहा कि हमने कर्नाटक में महत्वपूर्ण सबक सीखा और सबक ये था कि भाजपा हमारा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है। हमने ये तरीका कर्नाटक में अपनाया और भाजपा की तरह चुनाव लड़ा। हमने भाजपा को अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया।

 

Desk Team