Kolkata Case: पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में तीन छात्रों ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया। जिससे एक बार फिर बंगाल में के.आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना ताजी हो गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। इस घटना के बाद प्रत्येक दिन नए खुलासे हो रहे है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपियों ने दुष्कर्म करने की योजना पहले से बना रखी थी।
SIT कर रही है जांच
पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन आरोपी प्रतीम मुखर्जी, मनोजीत मिश्रा और जैद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। अब SIT ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इन सभी आरोपियों ने पहले भी कॉलेज की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया था। साथ ही विडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल भी किया करते थे।
CCTV ने खोले राज
कॉलेज में हुई इस घटना के बाद कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई जा रही है वहीं CCTV ने इस घटना से जुड़े कई राज खोल दिए है। बता दें कि CCTV फुटेज में देखा गया कि पीड़ित छात्रा को जबरन घसीटकर ले जाया गया था और पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में भी इसी बात को दोहराया था।
न्याय दिलाने की मांग
लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुई भयावह घटना के बाद पूरे देश में न्याय की मांग उठ रही है। वहीं पीड़िता के वकील अरिंदम कांजीलाल ने कहा कि अधिकतम सजा 20 साल से कम नहीं होगी और आजीवन कारावास तक हो सकती है।
Also Read: ’20 साल से कम सजा नहीं होनी चाहिए’, कोलकाता गैंगरेप पीड़िता के वकील की मांग


Download Android App
Download iOS App




