Kolkata: रेप एंड मर्डर केस के विरोध में सौरव गांगुली आज प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा

Summary :

Kolkata: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुए ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर केस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वह अब न्याय के लिए कोलकाता के सड़कों पर उतरेंगे। दरअसल गांगुली अपनी वाइफ डोना गांगुली के साथ 21 अगस्त को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले सौरव गांगुली ने अपना ‘X’ प्रोफाल फोटो को काला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। #NewProfilePic pic.twitter.com/WiHJwDf6z1 — Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 19, 2024 यह मार्च बेहाला के बीरेन रॉय रोड स्थित सौरव के घर…

Kolkata: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुए ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर केस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वह अब न्याय के लिए कोलकाता के सड़कों पर उतरेंगे। दरअसल गांगुली अपनी वाइफ डोना गांगुली के साथ 21 अगस्त को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले सौरव गांगुली ने अपना ‘X’ प्रोफाल फोटो को काला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

यह मार्च बेहाला के बीरेन रॉय रोड स्थित सौरव के घर के सामने से शुरू होगा और जनकल्याण, जेम्स लॉन्ग सारणी होते हुए बेहाला ब्लाइंड स्कूल तक जाएगा। वहां से फिर दीक्षामंजरी लौटने का कार्यक्रम है। सौरव इससे पहले भी मामले के विरोध जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद भयानक है। सौरव गांगलु ने अपराधियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की थी।

बयान पर मचा था बवाल

पिछले कुछ दिनों से गांगुली भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इसे जघन्य अपराध बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन इसके साथ ही गांगुली ने ये भी कहा था कि सिर्फ एक ऐसी घटना से प्रदेश या देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करना गलत होगा। उनका यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लगातार उन्हें आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat