कोविंद बने राष्ट्रपति ,PM मोदी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Summary :

NULL

NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद देश के नए राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने जरूरी मत हासिल कर लिए हैं । वही UPA उम्मीदवार मीरा कुमार हार गई हैं । रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्‍ट्रपति होंगे । आपको बता दे की उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को शपथ लेंगे ।

NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद की जीत के बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिठाई खिलाकर देश के अगले 14वें राष्‍ट्रपति को जीत की बधाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को हराकर राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रामनाथ कोविंद को बधाई दी।

ममता ने ट्वीट कर कहा, रामनाथ कोविंद जी को बधाई जो हमारे अगले राष्ट्रपति होंगे।

आपको बता दे कि रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं । जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले है । राष्ट्रपति बनने के लिए कोविंद को 5,52,243 वोट चाहिए थे । इन चुनावों में निर्वाचन कॉलेज में संसद के दोनों सदस्यों के वोटों का कुल मूल्य 5,49,408 है तो सभी राज्यों के विधायकों का मत मूल्य 5,49,495 है इस तरह कुल वोटों का मूल्य 10,98,903 है । उनकी जीत पहले ही पक्की हो चुकी थी । बस औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे ।

NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को निर्वाचक कालेज में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को बहुमत प्राप्त था । वही मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट करके ने भी रामनाथ कोविंद को राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है ।

मीरा कुमारी ने भी रामनाथ कोविंद को राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है ।

4.00 PM बजे तक NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनाव जीते गए है बहुमत का आंकड़ा पार किया, वोटों की गिनती जारी । औपचारिक घोषणा 5 बजे होगी ।

3 : 25 PM बजे तक रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनाव जीते बहुमत का आंकड़ा पार किया, वोटों की गिनती जारी, औपचारिक घोषणा 5 बजे होगी.

3 : 25 PM बजे तक संसद भवन और 11 राज्यों में गणना के बाद राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को 1,389 वोट मिले, जिसका मूल्य 4,79,585 है और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 576 वोट मिले जिसका मूल्य 2,04,594 है ।

वही कोविंद को 4 लाख वोट मिले है जबकि मीरा कुमार के 2 लाख वोट है जिसमे 37 वोट खारिज हो चुके है ।

2 : 40 PM बजे तक असम, अरुणाचल और आंध्र प्रदेश में रामनाथ कोविंद को 60, 683 वोट और मीरा कुमार को 22, 941 वोट मिले । रामनाथ कोविंद दरअसल, मीरा कुमार से आगे चल रहे हैं । वही रामनाथ कोविंद को 522 सांसदों ने वोट दिया है और 225 सांसदों ने मीरा कुमार को वोट दिया । 21 सांसदों के वोट को खारिज कर दिया गया । गोवा और गुजरात में NDA के पक्ष में क्रॉस वोटिंग में हुई । अभी तक कुल वोट रामनाथ कोविंद 4,79,585, के पक्ष में है वही मीरा कुमार – 2,04,594 के पक्ष में वोट है । रामनाथ कोविंद को 522 सांसदों ने वोट दिया वहीं 225 सांसदों ने मीरा कुमार को वोट दिया। 21 सांसदों के वोट को खारिज कर दिया गया।

आपको बता दे कि पहले राउंड में असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र और बिहार के वोटों की गिनती हो चुकी है। NDA के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को 60 हजार 683 वोट मिले, जबकि मीरा कुमार को 22 हजार 941 वोट मिले। अरुणाचल प्रदेश में रामनाथ कोविंद को 448 और मीरा कुमार को 24 वोट मिले है। वही बिहार की बात करे तो रामनाथ कोविंद को 22,290 और मीरा कुमार को 18,800 वोट मिले है। असम में रामनाथ कोविंद को 10556 और मीरा कुमार को 4060 वोट मिले हैं।

वही आपको ये भी बता दे कि अभी तक कुल 1965 वोट की काउंटिंग हो गई है। और इन वोटों का वैल्यू 684179 है। जबकि इसमें से कोविंद को1389 वोट मिले है। जिसका वैल्यू 479585 है। वहीं मीरा कुमार को अभी कर 576 वोट मिले है जिसका वैल्यू 204594 है।

 

Desk Team