KTR ने मानी हार , कहा- ‘हम वापसी करेंगे’

Summary :

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजे निराशाजनक थे, लेकिन हम वापसी करेंगे। HIGHLIGHTS केटीआर ने हार मानी KTR ने कहा- ‘हम वापसी करेंगे’ के.टी. रामाराव: नतीजे निराशाजनक थे KTR ने लिखा आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं के.टी. रामाराव ने एक्स पर लिखा, ”आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं। यह हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन हम इसे एक सीख के रूप में लेंगे और वापसी करेंगे।” बीआरएस को लगातार दो कार्यकाल देने…

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजे निराशाजनक थे, लेकिन हम वापसी करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • केटीआर ने हार मानी
  • KTR ने कहा- ‘हम वापसी करेंगे’
  • के.टी. रामाराव: नतीजे निराशाजनक थे

KTR ने लिखा आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं

के.टी. रामाराव ने एक्स पर लिखा, ”आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं। यह हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन हम इसे एक सीख के रूप में लेंगे और वापसी करेंगे।” बीआरएस को लगातार दो कार्यकाल देने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया। केटीआर ने जनादेश जीतने पर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी। उन्होंने कहा, आपको शुभकामनाएं। बता दें कि केटीआर ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया था, जिसमें कांग्रेस को बढ़त दी गई थी। उन्होंने आकंडों को ‘बकवास’ करार दिया था और विश्वास जताया था बीआरएस विजयी होगी।

”हैट्रिक लोडिंग 3.0 जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए दोस्तों ”

बीआरएस नेता हैट्रिक को लेकर इतने आश्वस्त थे कि शनिवार रात उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह बंदूक से निशाना साधते नजर आए। बीआरएस नेता ने लिखा था, ”हैट्रिक लोडिंग 3.0 जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए दोस्तों।” केटीआर ने रविवार को इस पोस्ट में एक कुछ शब्दों को जोड़ा। लिखा, ”इसकी उम्र अच्छी नहीं होगी। निशान चूक गया।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team