Kullu Car Accident: हिमाचल के आनी में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी, 4 की मौत 1 घायल

Summary :

Kullu Car Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में मंगलवार तड़के NH305 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी से लौट रहे पांच दोस्तों की कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

Kullu Car Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यह घटना मंगलवार तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। दरअसल, पांच दोस्त शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान आनी में नेशनल हाईवे-NH305 पर उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा आनी के हरिपुर और निमला के बीच हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, गुंजन पुत्र राम प्रकाश और बालकृष्ण पुत्र धिक राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि चारों मृतक आनी के ही रहने वाले थे। चारों दोस्त शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घायल व्यक्ति की हुई पहचान

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल के रूप में हुई है। सुरेश कुमार जाबो गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए आनी से रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे आनी के विधायक

हादसे की सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों के शवों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाने में मदद की। साथ ही घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के एक फोन के बाद पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे का फैसला बदला, भाजपा में जाना टला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।