L Prashant Pise: इराक में भारत के मौजूदा राजदूत एल. प्रशांत पिसे को स्लोवेनिया का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- एल प्रशांत पिसे स्लोवेनिया में भारत के राजदूत किए गए नियुक्त
- वह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं
- मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय वैश्विक परिषद
वह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एल. प्रशांत पिसे (आईएफएस : 1995) वर्तमान में इराक गणराज्य में भारत के राजदूत हैं और उन्हें स्लोवेनिया गणराज्य का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।’’ अधिकारियों ने बताया कि उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय वैश्विक परिषद…
मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) के मौजूदा उप महानिदेशक सौमेंदु बागची को इराक में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। बागची 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



