Ladakh Protest: सोनम वांगचुक पर हिंसा भड़काने का आरोप, 80 से अधिक घायल, कर्फ्यू जारी

Summary :

Ladakh Protest: नेपाल के बाद लेह भी हिंसा की आग में जल उठा। शहर में आज भी कर्फ्यू जारी रहा। बता दें कि एक दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ झड़प में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक घायल हो गए थे। इस झड़प में अनियंत्रित भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी थी, स्थानीय भाजपा कार्यालय को जला दिया था और हिल काउंसिल के कार्यालय को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया था। कांग्रेस नेता और पार्षद फुटसोग स्टैनज़िन त्सेपाग पर मंगलवार को भूख हड़ताल स्थल पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के…

Ladakh Protest: नेपाल के बाद लेह भी हिंसा की आग में जल उठा। शहर में आज भी कर्फ्यू जारी रहा। बता दें कि एक दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ झड़प में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक घायल हो गए थे। इस झड़प में अनियंत्रित भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी थी, स्थानीय भाजपा कार्यालय को जला दिया था और हिल काउंसिल के कार्यालय को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया था। कांग्रेस नेता और पार्षद फुटसोग स्टैनज़िन त्सेपाग पर मंगलवार को भूख हड़ताल स्थल पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Ladakh Protest: सोनम वांगचुक पर लगा आरोप

Ladakh Protest
Ladakh Protest

गृह मंत्रालय ने हिंसा भड़काने के लिए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित भूख हड़ताल करने वालों को दोषी ठहराया है। भाजपा कार्यालय, लेह हिल काउंसिल कार्यालय और सीआरपीएफ जिप्सी को एक अनियंत्रित भीड़ द्वारा आग लगा दी गई और पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को सरकारी संपत्ति को और अधिक नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, आंसू गैस छोड़नी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा।

Ladakh Protest Demand: चार  मांगे रखी

Ladakh Protest
Ladakh Protest

लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) की युवा शाखा का अनशन केंद्र पर दबाव बनाने के लिए था कि वह अपनी चार  मांगों राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची का विस्तार, लेह और कारगिल के लिए अलग लोकसभा सीटें और रोजगार में आरक्षण के समर्थन में 6 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक के बजाय वार्ता करे। लेह की एलएबी और कारगिल की केडीए पिछले चार वर्षों से अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त रूप से आंदोलन चला रही थीं और अतीत में गृह मंत्रालय के साथ कई दौर की वार्ता भी कर चुकी थीं।

Situation in Ladakh: प्रतिबंधों का सख्ती से पालन

पुलिस ने बताया कि लेह शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है क्योंकि डीएम द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। हिंसा के बाद, एलजी गुप्ता ने उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और लद्दाख के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की, जिन्हें उन्होंने शांतिपूर्ण और कानून का पालन करने वाला बताया।

ALSO READ: Ladakh Protest Live Updates: लेह में हिंसक प्रदर्शन, चार की मौत, 70 से अधिक घायल, धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।