Aaj Ka Mausam 25 Sep: दिल्ली-UP में उमस से बेहाल होंगे लोग, कोलकाता में पड़ेगी बरसात की मार, जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 25 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंडे वातावरण को अपनाते हैं। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की विदाई हो गई है लेकिन पहाड़ों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है। Delhi NCR Weather आज दिल्ली और एनसीआर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास…

Aaj Ka Mausam 25 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंडे वातावरण को अपनाते हैं। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की विदाई हो गई है लेकिन पहाड़ों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

आज दिल्ली और एनसीआर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम को हवाएं पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिसकी रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे से कम होगी। 26 सितंबर को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा, जबकि 27 सितंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि, 26 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल किसी भी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Bihar Weather

देश के अधिकांश राज्यों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में इसका प्रभाव अब भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। वहीं, अन्य 19 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Uttarakhand Weather

यहां मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। देहरादून समेत कई जगहों पर दिन में उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Kolkata Weather

कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश अब धीरे-धीरे कम हो रही है। आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Kolkata Weather Today
Kolkata Weather Today

Himachal Weather

राज्य में अब मानसून की बारिश से राहत मिली है और लगातार धूप खिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 25 से 30 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 5 दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Rajasthan Weather

मौैसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate Today 25 Sep: पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना हुआ मंहगा

Neha Singh